International Journal of Multidisciplinary Futuristic Development

अफ्रीका में भारत और चीन की प्रतिस्पर्धा: एक तुलनात्मक अध्ययन

रमन हलदार1

  1. 1
Version of record

This is an author-deposited copy. The version of record was originally published elsewhere: Originally published in International Journal of Multidisciplinary Futuristic Development. ISSN 3051-3618. Volume 7 Issue 2. Pages 10-13. Published 2026-01-01. Source: https://www.transdisciplinaryjournal.com/article/3143/article

Abstract

21वीं सदी में अफ्रीका वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है। प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता, युवा जनसंख्या, तीव्र आर्थिक विकास की संभावनाएँ तथा सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों के कारण विश्व की प्रमुख शक्तियाँ अफ्रीका में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही हैं। इस संदर्भ में भारत और चीन दोनों अफ्रीका के साथ अपने आर्थिक, राजनीतिक और सामरिक संबंधों को लगातार मजबूत कर रहे हैं। चीन ने बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचना (Infrastructure), ऊर्जा, खनन और परिवहन परियोजनाओं में निवेश कर अफ्रीका में अपना प्रभाव बढ़ाया है। दूसरी ओर, भारत ने विकास साझेदारी (Development Partnership), क्षमता निर्माण (Capacity Building), शिक्षा, स्वास्थ्य, सूचना प्रौद्योगिकी, कृषि तथा मानव संसाधन विकास को अपने सहयोग का आधार बनाया है। भारत की नीति अफ्रीकी देशों की आवश्यकताओं और उनकी विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप सहयोग पर आधारित है, जबकि चीन का मॉडल बड़े निवेश और अवसंरचना परियोजनाओं पर अधिक केंद्रित है। यह शोध-लेख अफ्रीका में भारत और चीन की नीतियों, रणनीतियों, उपलब्धियों और चुनौतियों का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। साथ ही यह लेख दोनों देशों की अफ्रीका नीति के भविष्य और वैश्विक राजनीति पर उसके प्रभाव का भी विश्लेषण करता है।

Keywords: भारतचीनअफ्रीकाबेल्ट एंड रोड पहलभारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलनFOCACविकास साझेदारीवैश्विक दक्षिण।

How to cite

Licensed under CC BY 4.0.